जैसलमेर

जैसलमेर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं

- मंडल रेल प्रबंधक की कलक्टर के साथ बातचीत

less than 1 minute read
Nov 30, 2020
जैसलमेर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं

जैसलमेर. जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने जिला कलक्टर आशीष मोदी के साथ बैठक की। बैठक में जोधपुर रेल मंडल के पशुधन बचाओ अभियान के विषय पर चर्चा हुई तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से उचित सहयोग उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की गई। पाण्डेय ने रेलवे की ओर से व्यापार बढ़ाने के लिए बनाई गई बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के गठन की जानकारी दी गई और रेल के व्यापार बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। माल साइडिंग के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए माल लदान बढ़ाने के लिए, स्टेशन पर टूरिस्ट हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा बुक स्टॉल की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया। जैसलमेर- काठगोदाम स्पेशल ट्रेन शुरू होने पर कोविड 19 संबंधित प्रोटोकॉल की सम्पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय और जिला कलक्टर आशीष मोदी ने पौधारोपण किया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक पाण्डेय ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के बैठने के लिए स्थान आरक्षित रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जैसलमेर स्टेशन पर अन्य यात्री सुविधाओं में सुधार और उन्हें बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

Published on:
30 Nov 2020 01:38 pm
Also Read
View All