जैसलमेर

मारपीट करते लोगों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही है मामले की जांच

मारपीट करते कुछ लोग, एक दूसरे की जान के दुश्मन बने युवक, लाठियों व डंडों का भी उपयोग...।
less than 1 minute read
Sep 24, 2020
people beating video viral lathi jaisalmer

जैसलमेर/लाठी। मारपीट करते कुछ लोग, एक दूसरे की जान के दुश्मन बने युवक, लाठियों व डंडों का भी उपयोग...। ऐसा ही एक वीडियो गुरुवार को क्षेत्र के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जब पड़ताल की गई, तो जानकारी मिली कि यह वीडियो लाठी गांव का ही है तथा दो पक्षों के बीच हुए झगड़े व मारपीट का है।

मारपीट व झगड़े में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस ने भी खैर-खबर ली तथा इस संबंध में पड़ताल शुरू की है। जानकारी के अनुसार गांव में गुरुवार को सुबह दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। एक पक्ष की ओर से लाठी व डंडों से मारपीट करते हुए वीडियो भी सामने आया है।

मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। इस मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। स्थानीय निवासी खेमाराम सुथार व कानसिंह भाटी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद झगड़ा व मारपीट हो गई। इस मारपीट में खेमाराम सुथार व बीच बचाव करने आए मानाराम सुथार घायल हो गए।

जिनका अस्पताल में उपचार करवाया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाधिकारी अचलाराम चौधरी ने बताया कि मारपीट को लेकर कानसिंह भाटी व चंद्रवीरसिंह भाटी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
24 Sept 2020 08:07 pm