जैसलमेर

फुलिया में मिला पुराना मोर्टार बम, इलाके में फैली सनसनी, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची

सीमावर्ती जिले के म्याजलार थाना क्षेत्र के फुलिया गांव के पास एक पुराना मोर्टार बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सुरक्षा इंतजाम करते हुए क्षेत्र को घेर लिया। संभावित खतरे को देखते हुए आमजन की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

2 min read
May 06, 2026

सीमावर्ती जिले के म्याजलार थाना क्षेत्र के फुलिया गांव के पास एक पुराना मोर्टार बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सुरक्षा इंतजाम करते हुए क्षेत्र को घेर लिया। संभावित खतरे को देखते हुए आमजन की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बम के चारों ओर रेत के कट्टे लगाकर उसे कवर किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। मौके पर पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी जा रही है और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित दायरे में लिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मोर्टार बम काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां समय-समय पर सैन्य अभ्यास होते रहते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि किसी पूर्व सैन्य अभ्यास के दौरान यह बम बिना फटा रह गया हो, जो अब सामने आया है। घटना की सूचना भारतीय सेना को भेज दी गई है और बम निरोधक दस्ते के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। सेना की टीम के आने के बाद ही बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जाएगा। तब तक एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार पुराने सैन्य विस्फोटक मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता बनी हुई है।

अस्पताल के वाटर कूलर की ट्रे में मिली हड्डी, मचा हड़कंप

पोकरण कस्बे के राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में लगे एक वाटर कूलर की ट्रे में बुधवार को दोपहर हड्डी का एक छोटा टुकड़ा मिलने से हड़कंपमच गया। राजकीय जिला चिकित्सालय में पर्ची काउंटर के पास एक वाटर कूलर लगा हुआ है। इसमें लगी पानी की ट्रे में हड्डी का एक छोटा टुकड़ापड़ा था। बुधवार को दोपहर एक मरीज के परिजन ने यहां पानी पीने के दौरान हड्डी का टुकड़ा देखा तो उसने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हड्डी के टुकड़े की सूचना से अस्पताल प्रशासन में एकबारगी हड़कंपमच गया। प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल गुप्ता ने बताया कि इस वाटर कूलर से लोग पानी पीने के साथ भर्ती मरीजों के परिजन बर्तन भी धोते है। ट्रे में हड्डी का टुकड़ा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

Published on:
06 May 2026 08:57 pm
Also Read
View All