जैसलमेर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

less than 1 minute read
Jul 27, 2021
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

पोकरण. कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी, डॉ.अरुणकुमार शर्मा, गोरधन, दिनेशकुमार छीपा, सांगभारती की ओर से अस्पताल परिसर में पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। अस्पताल के प्रभारी डॉ.चौधरी ने बताया कि अस्पताल में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने इन पौधों के बड़े होकर पेड़ बनने के बाद अस्पताल परिसर में छाया की व्यवस्था होगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों व परिजनों को राहत मिलेगी। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से भी अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया। इसी प्रकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व 108 एम्बुलेंस की टीम की ओर से सोमवार को अस्पताल परिसर के आवासों के पास पौधरोपण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल रतनू, आरबीएसके टीम के डॉ.चंद्रप्रकाश कुमावत, नर्सिंग अधिकारी ओमप्रकाश विश्रोई, 108 एम्बुलेंस के पायलट सवाईसिंह उज्ज्वल, मुुकेश सैन की ओर से पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Published on:
27 Jul 2021 01:21 pm
Also Read
View All