जैसलमेर

खिलाड़ी ने नाम किया रोशन

खिलाड़ी ने नाम किया रोशन

less than 1 minute read
Jul 31, 2021
खिलाड़ी ने नाम किया रोशन

खिलाड़ी ने नाम किया रोशन
लाठी. क्षेत्र के डेलासर निवासी प्रतापसिंह पुत्र रामसिंह ने शिमला में आयोजित नेशनल ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डेलासर निवासी प्रतापसिंह ने शिमला में चल रहे राष्ट्रीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की कप्तानी करते हुए उत्तरप्रदेश व राजस्थान के बीच खेले गए तीन हाफ के राउंड में 21-20 से जीत हासिल की तथा राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल हासिल किया। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई।
बडोड़ा गांव. हिमाचल प्रदेश में चल रही छठी राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम से खेल रहे मूलाना निवासी गिरधरसिंह सोढ़ा का राष्ट्रीय स्तरीय टीम में चयन हुआ है। कोच ललित माली ने बताया कि हिमाचल में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर गिरधरसिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिस पर उनका राष्ट्रीय टीम में चयन किया जाएगा। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नेपाल में खेली जाएगी।

Published on:
31 Jul 2021 07:08 am
Also Read
View All