जैसलमेर

पोकरण: 14 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक टाउन हॉल

पोकरण कस्बे में फलसूंड रोड पर सोमवार को नगरपालिका की ओर से टाउन हॉल के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम के संत ओम महाराज, बांदोलाई के संत अनूपपुरी, बालेसर के रामस्नेही संत रामरतन महाराज के सानिध्य में विधायक महंत प्रतापपुरी व नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित ने फलसूंड रोड पर टाउन हॉल के लिए भूमि पूजन किया। पंडित मुकेश ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद नींव पूजन कर पट्टिका अनावरण कर शिलान्यास किया गया।
less than 1 minute read
• •
Feb 02, 2026
Feature image

पोकरण कस्बे में फलसूंड रोड पर सोमवार को नगरपालिका की ओर से टाउन हॉल के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम के संत ओम महाराज, बांदोलाई के संत अनूपपुरी, बालेसर के रामस्नेही संत रामरतन महाराज के सानिध्य में विधायक महंत प्रतापपुरी व नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित ने फलसूंड रोड पर टाउन हॉल के लिए भूमि पूजन किया। पंडित मुकेश ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद नींव पूजन कर पट्टिका अनावरण कर शिलान्यास किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, शैतानसिंह राठौड़, नगरपालिका उपाध्यक्ष संजना चंदेल, पूर्व प्रधान सुनीता भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा, महामंत्री संतोष पालीवाल, मंत्री मदनसिंह राजमथाई, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, समंदरसिंह तंवर रामदेवरा सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी झब्बरसिंह चौहान ने अत्याधुनिक टाउन हॉल निर्माण के बारे में जानकारी दी। विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि पोकरण के लिए वे जितना कर सकते है, उसके लिए प्रयास कर रहे है। सकारात्मक भाव के साथ पोकरण की जनता की सेवा की जा रही है। उन्होंने गत 2 वर्षों में पोकरण में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बीते कांग्रेस के 5 साल व भाजपा के वर्तमान 2 साल की तुलना करते हुए कहा कि विजन पोकरण का नहीं, पूरे भारत को विकसित करने का है।

खुद हटा दें अतिक्रमी

विधायक ने अतिक्रमियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वाले सावधान हो जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए जहां भी अतिक्रमण किया हुआ है, वे अपने कब्जे हटा लें। पालिकाध्यक्ष पुरोहित ने गत 5 वर्षों में करवाए गए कार्यों की जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जितेन्द्र कुमार माली ने किया।

Updated on:
02 Feb 2026 08:33 pm
Published on:
02 Feb 2026 08:33 pm