
उन्होंने बताया कि बटालियन के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर उसे यादगार बनाने के उद्देश्य से गौरव सैनानियों से संपर्क नाम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नौजवानों में साहसिक जज्बात पैदा कर देश के प्रति राष्ट्रीय भावना व अपने कर्तव्य के प्रति लगन व समर्पण के भाव पैदा करना है। उन्होंने बताया कि यह साइकिल रैली जोधपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनू जिले से होकर 812 किमी की यात्रा कर बुधवार को पोकरण पहुंची।यहां रैली का समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कमान अधिकारी कर्नल बाबूखां मेहर ने साइकिल रैली के साथ आए सभी अधिकारियों व जवानों की हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर उपकमान अधिकारी गगनदीप नंदा, सुबेदार पूंजराजसिंह राठौड़, पूर्व सुबेदार मैजर दीपसिंह हमीरा, मौलवी रहमतुल्ला कासमी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, अधिकारी व जवान उपस्थित थे।