जैसलमेर

JAISALMER NEWS- पुलिस ने सात जगहों से तीन चोरों को 300 क्विंटल तार के साथ किया अरेस्ट

3 चोर गिरफ्तार, खरीदार को भी पकड़ा, बरामद किया 3 क्विंटल तार

2 min read
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. विंड मिल में तार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैै। पुलिस ने तीन चोरी के आरोपितों व खरीदार को गिरफ्तार किया है। कार्रवार्ई के दौरान 3 क्विंटल तार भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि कुछ समय से जैसलमेर जिले में स्थित विंड मिल में तार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से इत्तला मिली कि मुकेश नागौरा पुत्र घेवरलाल नागौरा निवासी गांधी कॉलोनी जैसलमेर विभिन्न विंड्स कम्पनियो के पंखो के कॉपर के तार चोरों से खरीदकर उसका आगे जोधपुर ले जाकर बेचने का कारोबार करता है। सूचना यह भी मिली कि मुकेश नागौरा ने एक दिन पहले विण्ड्स कम्पनियों के कॉपर के तार चोरों से खरीदे हैं और कट्टों मे डालकर अपनी सफेद रंग की बोलेरो में जोधपुर बेचने के लिए रवाना हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर मुकेश नागौरा को 03 क्विंटल चोरी के तांबे के तार सहित गिरफ्तार किया, जिसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड में लिया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

पूछताछ में उगले राज
गिरफ्तार खरीदार से गहन पूछताछ में उसने राज उगल दिए। उसने बताया कि उसने तार हनीफ खां उर्फ इमरान पुत्र हकीम खां निवासी हकीम की ढाणी हड्डा, राणे खां उर्फ मलिक पुत्र बरसे खां निवासी बरसे की ढाणी हड्डा, फतन खां पुत्र इब्राहिम खां निवासी पोलजी की डेरी एवं नरपतसिंह निवासी पोहड़ा से खरीदना बताया गया। पुलिस की विशेष टीम ने दबिश देकर हनीफ खां, राणे खां, और फतन खां को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की तो आरोपितों ने पुलिस थाना कोतवाली, सदर के हल्का क्षेत्र में स्थित सुजलोन कम्पनी की 07 साईटों पर चोरी करना स्वीकार किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना व जैसलमेर वृत्ताधिकारी मांगीलाल राठौड़ के निर्देशन में एससी-एसटी सेल के उप अधीक्षक पारस सोनी और शहर कोतवाल देरावरसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम में एसआई अशोक कुमार, एएसआई तुलछाराम, खुशालचंद, हैड कांस्टेबल प्रेमशंकर, माधोसिंह, भगाराम, कांस्टेबल दिनेश चारण, कंवराजसिंह, पंकज, हिंगलाजदान, जनमेत एवं हैड कांस्टेबल मुकेश बीरा
शामिल थे।

Updated on:
27 Apr 2018 09:43 am
Published on:
27 Apr 2018 11:30 am