जैसलमेर

शकूर खां को जैसलमेर लाई पुलिस, रोजगार कार्यालय लेकर पहुंची

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गत दिनों पकड़े गए जैसलमेर रोजगार कार्यालय में कार्यरत शकूर खां को पुलिस गुरुवार को जैसलमेर लेकर पहुंची।

less than 1 minute read
Jun 06, 2025

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गत दिनों पकड़े गए जैसलमेर रोजगार कार्यालय में कार्यरत शकूर खां को पुलिस गुरुवार को जैसलमेर लेकर पहुंची। यहां सबसे पहले उसे रोजगार कार्यालय ले जाया गया। उसके बाद शकूर के घर का सत्यापन भी किया गया। बाद में पुलिस उसे लेकर सीआईडी कार्यालय पहुंची। गौरतलब है कि शकूर खां को गत दिनों ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर दिया था। जयपुर में पूछताछ के बाद अब उससे आगे की पड़ताल के लिए जैसलमेर लाया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियां शकूर के सम्पर्कों और पाकिस्तान में उससे मिलने वाले लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी हैं। गत माह 28 तारीख को शकूर को रोजगार कार्यालय जैसलमेर से डिटेन किया गया था। शकूर खान के मोबाइल डेटा और नंबरों के आधार पर अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश जारी है। शकूर से केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियां पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, उसके बैंक खातों, संपत्तियों और जैसलमेर में हुई लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शकूर खां पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद का पीए रह चुका है। वह 15 साल में 7 बार पाकिस्तान की यात्राओं पर गया था।

Published on:
06 Jun 2025 01:30 am
Also Read
View All

अगली खबर