जैसलमेर

Jaisalmer- पुलिस शहीद दिवस पर जैसलमेर में हुआ यह बड़ा…

पुलिस शहीद दिवस पर जिलेभर में शहीदों को नमन कर ’दी गई श्रद्धांजलि’ पुलिस ने शहीदों की शहादत को किया सलाम - पुलिस लाईन जैसलमेर में शहीद दिवस के उपलक्
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2017, 10:28 PM IST
Jaisalmer patrika
pulice sahid divas

जैसलमेर . पुलिस शहीद दिवस के मौके शनिवार को जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि देकर पुलिस शहीदों की शहादत को याद किया। पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सेवानिर्वित पुलिस कमियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जैसलमेर वृताधिकारी नरेन्द्र कुमार दवे, शहर कोतवाल देरावरसिंह, सदर थानाधिकारी महेश श्रीमाली, गंगाराम आरआई पुलिस लाइन के साथ मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शहीद दिवस के दौरान पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से रक्तदान किया गया। रक्तदान के साथ पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया।

Published on: