जैसलमेर

जैसलमेर में एक्शन मोड में आई पुलिस,अब इन पर चलाएगी डंडा

-जैसलमेर पुलिस का दावा, अब अव्यवस्थाओं पर अब होगी कार्रवाई
2 min read
Jul 12, 2018
Police will take action against shopkeepers on road
जैसलमेर में एक्शन मोड में आई पुलिस,अब इन पर चलाएगी डंडा

जैसलमेर. जैसलमेर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में लम्बे अर्से से व्याप्त अव्यवस्थाओं पर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। गतदो दिनों से इस संबंध में दुकानदारों व अन्य लोगों से की जा रही समझाइश का दौर अब खत्म हो गया है। गुरुवार से पुलिस सडक़ों पर सामान फैला कर रखने और दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही मनमाने ढंग से बाजारों में दुपहिया वाहन खड़े कर यातायात को बाधित करने वाले लोगों के साथ भी पुलिस सख्ती करेगी।
अंतिम बार समझाइश की
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बुधवार को कोतवाल देरावरसिंह के नेतृत्व में शाम के समय पुलिस दल हनुमान चौराहा से व्यावसायिक क्षेत्रों में पहुंचा। इस दल ने बीच राह में बेतरतीब ढंग से खड़े ठेलों को हटवाया। कुछ के चालान भी बनाए।ऐसे ही सडक़ के दोनों ओर मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने वाले लोगों से आखिरी बार समझाइष की। अधिकांश दुकानदारों ने दो दिनों तक लगातार पुलिस के दौरे के चलते अपना सामान समेट रखा था।बाजार में कपड़े के छप्परों को भी पुलिस ने हटवाया। जिससे बाजार खुले-खुले दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार गुरुवार से पुलिस हनुमान चौराहा से गड़ीसर चौराहा तक के व्यावसायिक क्षेत्रों में अव्यवस्थाएं फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देगी।
संकरी गलियां बन गए बाजार
गौरतलब है कि गांधी चौक से कचहरी मार्ग, जिंदानी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी पथ, गुलासतला और उससे आगे गड़ीसर चौराहा तक का प्रमुख व्यावसायिक क्ष् ोत्र दुकानदारों के अतिक्रमणों व वाहनों की मनमानी पार्किंग की वजह से बाजार संकरी गलियों में तब्दील हो चुके हैं। बीते लम्बे समय से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से हालात विकट हो गए।आखिरकार पुलिस ने यह काम हाथ में लिया है तो लोगों को बेहतरी की उम्मीद बंधी है।

आमजन के हित में कार्रवाई
बाजारों में अव्यवस्थाओं की षिकायतें लम्बे समय से प्राप्त हो रही थी। लोगों को पेश आ रही परेशानियों के मद्देनजर तीन दिनों तक पुलिस ने दुकानदारों, ठेले वालों व अन्य लोगों से समझाइश की। अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिससे आमजन को निश्चित रूप से राहत मिल सकेगी।
-गौरव यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर

Published on:
12 Jul 2018 11:09 am