जैसलमेर

जैसलमेर नहरी क्षेत्र के इस गांव में इस कारण अधिकारियों को ढूंढ़ती रही जनता, लेकिन..

समस्या समाधान शिविर - अधिकारियों को ढूंढ़ते नजर आए उपभोक्ता, बिल जमा करवाने के लिए लगी कतारें
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 10:05 AM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर(मोहनगढ़). कस्बे में बुधवार को विद्युत संबंधित समस्याओं के निराकरण व बिजली बिल जमा करवाने के लिए शिविर का आगाज किया गया। गुरुवार तक चलने वाले इस शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाना है। बुधवार को पहले दिन बिजली बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं को कतार में लग कर बिजली बिल जमा करवाने पड़े। कई उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में सुधार करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी, वहीं शिविर स्थल पर विद्युत निगम के अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं की कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। मोहनगढ़ के कई उपभोक्ताओं को बिजली बिल भी नहीं मिले। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिले वो शिविर स्थल पर बिजली बिल ढूंढ़ते नजर आए।
नहीं मिले अधिकारी तो फूटा गुस्सा
मोहनगढ़ के ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित विद्युत निगम के समस्या समाधान शिविर में उपभोक्ता बिजली बिल जमा करवाने के लिए पहुंचे। साथ ही बिजली बिलों में सुधार के लिए भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी। षिविर स्थल पर सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता के उपस्थित नहीं होने के कारण कई समस्याओं समाधान नहीं हो पाया। दोपहर तीन बजे तक उपभोक्ता दोनों अधिकारियों का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान उनमें रोष देखने को मिला।

IMAGE CREDIT: patrika

उपभोक्ताओं दीनदयाल, दीने खां, रावताराम, पुखराज, कमलसिंह, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि बिजली के बिलों में सुधार के लिए शिविर में पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों के नहीं मिलने के कारण सुधार नहीं हो पाया। पुराने मीटर बदलने, जले हुए मीटर की जगह नए मीटर लगाने, मीटर की रीडिंग को जांचने जैसे कार्य बिना सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता की स्वीकृति के कोई अन्य कर्मचारी यह कार्य नहीं कर पाए।

विद्यार्थियों का दल रवाना
मोहनगढ़. कस्बे में स्थित गोविंन्दम बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय के 25 सदस्यीय विद्यार्थियों का दल बुधवार को मोहनगढ़ से बस द्वारा रवाना हुआ। इस दल को संस्था के निर्देषक कान्ता प्रसाद वासू तथा कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने झंडी दिखाकर रवाना गया।

Published on: