जैसलमेर

स्कूल के पास जमा कीचड़ से हो रही है परेशानी

पोकरण. कस्बे में फलसूण्ड रोड पर नगरपालिका की ओर से नाले के निर्माण के दौरान गंदा पानी दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी व स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के पास छोड़ दिए जाने से यहां कॉलोनी में निवास कर रहे लोगों व विद्यालय के छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है।
less than 1 minute read
Nov 11, 2018
jaisalmer
स्कूल के पास जमा कीचड़ से हो रही है परेशानी

पोकरण. कस्बे में फलसूण्ड रोड पर नगरपालिका की ओर से नाले के निर्माण के दौरान गंदा पानी दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी व स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के पास छोड़ दिए जाने से यहां कॉलोनी में निवास कर रहे लोगों व विद्यालय के छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि फलसूण्ड रोड पर दूरभाष केन्द्र से जोधपुर रोड पुलिया तक नगरपालिका की ओर से पूर्व में बनाए गए गंदे पानी के नाले के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद गत एक माह से यहां नए नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले के निर्माण के दौरान विभिन्न वार्डों से बहकर आने वाले गंदे पानी को बालिका छात्रावास, दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी से होते हुए पाउपाडिया रोड की तरफ डाल दिया गया है। जिससे यहां जगह-जगह गंदा पानी जमा पड़ा है तथा कॉलोनी में निवास कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है। यह गंदा पानी कॉलोनी से बहकर मॉडल स्कूल के खेल मैदान व चारदीवारी के पास आकर जमा हो गया। करीब एक पखवाड़े से चारदीवारी के पास जमा पानी से दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही है। स्कूल के पास स्थित एक विद्युत पोल भी कीचड़ व गंदे पानी के बीचोंबीच आ गया है। जिससे विद्यालय व आसपास क्षेत्र में करंट फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। यहां निवास कर रहे लोगों ने बताया कि नगरपालिका की ओर से नाला निर्माण के दौरान पूर्व में गंदे पानी की निकासी के लिए न तो कोई अस्थायी कच्चे नाले का निर्माण किया गया, न ही निकासी की उचित व्यवस्था की गई। ऐसे में कस्बे के विभिन्न वार्डों से बहकर आने वाला गंदा पानी बालिका छात्रावास, सांई कॉलोनी, दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, तिरुपतिनगर में निवास कर रहे लोगों के घरों के आगे व मॉडल स्कूल के आसपास क्षेत्र में जमा हो गया है।

Updated on:
11 Nov 2018 07:49 pm
Published on:
11 Nov 2018 07:49 pm