जैसलमेर

अवैध मादक पदार्थों में लिप्त होकर अर्जित की गई संपति, करवाई फ्रिज

अवैध मादक पदार्थों में लिप्त होकर अवैध रूप से अर्जित की गई संपतियों के खिलाफ पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Nov 29, 2024

अवैध मादक पदार्थों में लिप्त होकर अवैध रूप से अर्जित की गई संपतियों के खिलाफ पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सांगड़ थानाधिकारी राजेश कुमार मय जाब्ते ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की संपति के बारे में जांच की। आरोपी भोमसिंह पुत्र दीपसिंह निवासी मेहरेरी हाल निवासी छोडिय़ा की ओर से अल्प समय में मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन व बैंक खाता में जमा राशि अवैध रुप से मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित करना पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इस्तगासा वित मंत्रालय राजस्व विभाग सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक तस्कर एवं विदेशी मुद्रा छतसाधक (संपति सम्पहरण) अधिनियम एवं न्यायनिर्णायक प्राधिकारी बेनामी संपति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 वी विंग नवीं मंजिल लोक नायक भवन नई दिल्ली में पेश किया गया। सुनवाई सक्षम के बाद न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने उक्त आरोपी की अवैध अर्जित संपति को फ्रिजिंग करने की कार्रवाई की है।

Published on:
29 Nov 2024 09:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर