जैसलमेर

आंगनबाड़ी केन्द्र खुलवाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, इस तरह जताया विरोध

नोख क्षेत्र के मेघवालों की ढाणी के ग्रामीणों ने लम्बे समय से बंद पड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र को खुलवाने की मांग करते हुए मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Aug 01, 2018
Protest against demand for opening Anganwadi center
आंगनबाड़ी केन्द्र खुलवाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, इस तरह जताया विरोध

जैसलमेर. नोख क्षेत्र के मेघवालों की ढाणी के ग्रामीणों ने लम्बे समय से बंद पड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र को खुलवाने की मांग करते हुए मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण हरुराम, फूसाराम, अनोपाराम, बागाराम, पुरखाराम, जगदीश, अर्जुनराम, दीनाराम, नरसीराम, ईश्वरराम, कनुराम, भैराराम, नखताराम, पूनाराम, डूंगरराम, नारायणराम, कलाराम, रामेश्वर, समदो, टीपू, नखतु, राधा, धनी, रामा, मोहनी, अणची, पारु, भंवरी, जमना आदि मंगलवार को सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र के आगे एकत्रित हुए। उन्होंने बंद पड़े आंगनबाड़ी केन्द्र को खुलवाने की मांग को लेकर एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो उपतहसील कार्यालय के आगे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सौंपा ज्ञापन, कहा- सब करें सफाई
पोकरण. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों व सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सुपुर्द कर नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य करवाने की मांग की है। मजदूर कांग्रेस के महामंत्री हरिभजन, पार्षद देवी, रतनाराम, शोभा सहित सफाई कर्मचारियों ने अपने ज्ञापन में बताया कि गत दिनों पोकरण नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई है। जिसमें ऐसे लोगों को लिया गया है, जो सफाई का कार्य नहीं करते है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों को मात्र सफाई का ही कार्य करने किया जाना है, यदि उनकी ओर से सफाई का कार्य नहीं किया जाता है, तो उनकी नियुक्ति निरस्त की जाए। उन्होंने नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों को केवल सफाई के कार्य में लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

भाव विभोर हुए श्रद्धाुल
नोख. स्थानीय उपतहसील कार्यालय में सोमवार की रात्रि में देवबन बाबा के नाम रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। बाबा के नाम की ज्योत प्रज्वलित कर जागरण शुरू किया गया। गायक कलाकारों ने रातभर विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर श्रोता भाव विभोर होकर झूमने लगे। मंगलवार को सुबह आरती के साथ जागरण संपन्न हुआ।

Published on:
01 Aug 2018 12:49 pm