जैसलमेर

JAISALMER CRIME NEWS- बेटी से छेड़छाड़ का विरोध, होली की रात आरोपित ने की बैबस पिता की हत्या, वारदात देख परिजन हुए अचेत

तारबंदी फांद खेत में रहे व्यक्ति की हत्या कर एक जना पहुंचा थाने - परिजनों ने जताई अन्य लोगों के भी वारदात में शामिल होने की आशंका
3 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 8:58 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

सनसनी.... जान से मारने की मिल रही थी धमकियां, पुलिस पहुंचने से पहले वारदात को अंजाम!
मोहनगढ़ (जैसलमेर). हमीरनाडा रोड पर चार मोहनगढ़ माइनर स्थित एक खेत में बने पानी के टांके पर सो रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार देर रात धारदार हथियार से वार कर हत्या करने की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपित स्थानीय निवासी अचलाराम पुत्र पूनमाराम भील पहले अपने घर गया तथा उसके बाद सीधा पुलिस थाने पहुंचा। यहां उसने आत्म समर्पण करते हुए एक व्यक्ति ही हत्या करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया।
मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खीची मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा शव अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त रामपुरा मोहनगढ निवासी रूमालनाथ (55) पुत्र रूपनाथ जोगी के रूप में की गई। हत्या की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया।
हत्या से पूर्व मिली थी धमकियां
चक संख्या चार मोहनगढ़ माइनर में रुमालनाथ की हत्या से पूर्व मृतक के पुत्रों व पत्नी की ओर से शुक्रवार की शाम को जान से मारने की धमकियां मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस कारण पुलिस आरोपित युवक की शुक्रवार की शाम से तलाश कर रही थी, लेकिन युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की ओर से आरोपित के घर जाकर इसकी सूचना भी दी गई। जोगियों की बस्ती से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित एक खेत में आरोपित ने रूमालनाथ की हत्या कर पुलिस थाने में आत्म समर्पण कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर रूमालनाथ की शिनाख्त की।

महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद
मोहनगढ़ कस्बे में एक युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसी को लेकर आरोपित अचलाराम भील शुक्रवार की रात्रि रूमालनाथ के पुत्र को मारने के लिए मुरब्बे की तारबंदी फांद कर अंदर गया। पानी के टांके पर रजाई ओढकऱ सो रहे रूमालनाथ के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके चलते रूमालनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र पप्पूनाथ ने बताया कि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर आरोपित तथा उसके साथियों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसकी पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस को आरोपित नहीं मिले। जिसके चलते देर रात्रि उसके पिता रूमालनाथ की हत्या कर दी गई।
परिवार के सदस्य हुए बेहोश
नहरी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात्रि हुई रूमालनाथ की हत्या को लेकर पुलिस जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों को भी पुलिस के माध्यम से ही हत्या होने की जानकारी मिली। हत्या की जानकारी मिलने पर रूमालनाथ के परिवार के कई सदस्य सदमे की वजह से बेहोश हो गए। अन्य स्थान पर काश्तकार के रूप में खेती कर रहे र? नाथ ?? नाथ के पुत्रों को सूचना मिलने पर वे बेहोश हो गए। दोनों पुत्रों सोमनाथ (20) व रमजनाथ (22) को ट्रैक्टर से मोहनगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। रात्रि में हुई हत्या की खबर शनिवार को सुबह गांव में आग की तरह फैल गई। जिससे अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। पीडि़त परिवार ने आरोपित के साथ अन्य लोगों के होने की भी आशंका जताते हुए विरोध जताया तथा पोस्टमार्टम कर शव नहीं उठाने पर अड़ गए। उन्होंने अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति जताई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विनोदकुमार, थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची मय जाब्ता उपस्थित थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे है।

Updated on:
4 Mar 2018, 8:58 PM IST
Published on: