जैसलमेर

ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

less than 1 minute read
Jun 29, 2021
ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

नोख. क्षेत्र के बोड़ाना के किसानों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरु जम्भेश्वर लिफ्ट नहर से निकले बोड़ाना माइनर की डिग्गी संख्या तीन के किसानों ने बताया कि यहां स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी हो गया था। इस ट्रांसफार्मर से पानी की डिग्गी से सिंचाई के पानी की आपूर्ति से किसान खेती करते है। भीखाराम सुथार, भूराराम मेघवाल, हुकमसिंह, उगमसिंह, मांगूसिंह, खेतसिंह आदि किसानों ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के बाद यहां नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जिसके कारण किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके खेतों में खरीफ फसल की बुआई का कार्य रुक गया है तथा उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। इसी को लेकर सोमवार को किसानों ने डिग्गी के पास एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करते हुए यहां नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। साथ ही किसानों ने नाचना स्थित डिस्कॉम कार्यालय में भी ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मर लगाने व किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

Published on:
29 Jun 2021 08:00 pm
Also Read
View All