जैसलमेर

JAISALMER NEWS- होली पर चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में फुफकारा नाग, दुश्मन पर साधा निशाना

एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण, मिसाइल के नए वर्जन एटीजीएम का परीक्षण, सेना व डीआरडीओ के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2018, 12:54 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. रंगों के पर्व होली पर भारतीय सेना के लिए नाग मिशाइल सबसे बडी ताकत बनकर उभरा है। जिले के चांधन फिल्ड फायरिग रेज में भारतीय सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में एंटी टैंक मिसाइल नाग का सफल परीक्षण होने पर सेना में खुशी की लहर दौड गई। जानकर सूत्रों के हवाले से खबर, नाग मिसाइल का सफल परीक्षण, एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण, मिसाइल के नए वर्जन एटीजीएम का परीक्षण, सेना व डीआरडीओ के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। जानकारों की माने तोभारत ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. राजस्थान के जैसलमेर में इसका परीक्षण किया गया। ये मिसाइल दूर तक अचूक निशाना लगा सकती है। जैसलमेर के रेगिस्तान में हेलीकॉप्टर से इसका सफर परीक्षण किया गया. तीन राउंड ट्रायल वाले हेलीकॉप्टर से लॉन्च होने वाले नाग का चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास किया गया। हेलीना हेलीकॉप्टर से लॉन्च होने वाले नाग का ही वर्जन है। इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत इसे भारत में ही डीआरडीओ ने ही विकसित किया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक तीन में से दो ट्रायल अपने टारगेट को बेधने में सफल रहे, जबकि एक निशाना चूक गया. मिसाइलों का 7 किलोमीटर की विभिन्न रेंज में टारगेट को निशाना बनाने के लिए परीक्षण किया गया था। सूत्र ने बताया कि अभी इसके परिणामों का अवलोकन किया जाना बाकी है, लेकिन इसने डीआरडीओ को उसके उद्देश्य के नजदीक जरूर पहुंचाया है। इससे पहले थर्ड जेनरेशन की इस फायर एंड फॉरगेट मिसाइल का पोकरण के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में परीक्षण किया गया था।

Published on: