जैसलमेर

जैसलमेर -बाड़मेर में इतने करोड़ की परियोजना अब बुझाएगी 563 गांवों की प्यास,चार वर्ष देरी से चल रहा है प्रोजेक्ट

-चार वर्ष देरी से चल रहा है पोकरण क्षेत्र में प्रोजेक्ट -पोकरण, नाचना व बालोतरा के विभागीय अधिकारी रख रहे निगरानी -2014 तक फलसूण्ड पानी पहुंचाने का था लक्ष्य

2 min read
Aug 07, 2018
जैसलमेर -बाड़मेर में इतने करोड़ की परियोजना अब बुझाएगी 563 गांवों की प्यास,चार वर्ष देरी से चल रहा है प्रोजेक्ट

जैसलमेर. जैसलमेर व बाड़मेर जिलों के करीब 563 गांवों को हिमालय का मीठा व शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने कर इंतजार 4 वर्ष देरी के बाद अब पूरा हो सकेगा। गौरतलब है कि सितम्बर 2013 में प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर द्वितीय चरण के कार्य शुरू किया गया था और 2014 तक फलसूण्ड पानी पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन यह परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य से चार वर्ष देरी से चल रही है। सूत्रों के अनुसार जगह-जगह जमीन विवाद, कार्यकारी एजेंसी की ओर से कार्य नहीं करने, नया टेण्डर होने, कार्य के कई बार बीच में रुक जाने से द्वितीय चरण का कार्य गति नहीं पकड़ पाया। अब जब सीएम की गौरव यात्रा के तहत जैसलमेर जिले में आने से पूर्व हिमालय का मीठा व शुद्ध पानी पिलाने के लिए नहर विभाग के अधिकारी पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाणा पेयजल लिफ्ट परियोजना को पूरी करने का दावा किया जा रहा हैै। योजना के दूसरे चरण में पोकरण से फलसूण्ड, बालोतरा, सिवाणा के गांवों तक नहर का पानी आगामी एक पखवाड़े में पहुंचाने के लिए विभाग व संबंधित कार्यकारी एजेंसी दिन-रात एक किए हुए है। गत पांच दिन पूर्व नहर का पानी ऊजला, माड़वा होते हुए भणियाणा गांव तक पहुंचाया जा चुका है, अब पानी भीखोड़ाई तक पहुंचाया जाएगा।

४ वर्ष देरी से चल रहा कार्य
-जैसलमेर व बाड़मेर जिलों के करीब ५६३ गांवों को हिमालय का मीठा व शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने दो वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया था।
-सितम्बर 2013 में प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर द्वितीय चरण के कार्य का आगाज किया गया था तथा 2014 तक फलसूण्ड पानी पहुंचाने का लक्ष्य था।
-यह परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य से चार वर्ष देरी से चल रही है।
-सूत्रों के अनुसार जगह-जगह जमीन विवाद, कार्यकारी एजेंसी की ओर से कार्य नहीं करने, नया टेण्डर होने, कार्य के कई बार बीच में रुक जाने से द्वितीय चरण का कार्य गति नहीं पकड़ पाया।
-परियोजना की लागत 1454 करोड़ थी, जो अब 2034 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

जैसलमेर की इस महिला शारीरिक शिक्षक ने एशियन गेम्स के एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण ,अब कर रही यह तैयारी

अधिकारियों की ली बैठक
विभाग के मुख्य अभियंता जयसिंह चौहान, अतिरिक्त मुख्य अभियंता कैलाश रामदेव ने पोकरण स्थित बीलिया हेडवक्र्स पर परियोजना के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य अभियंता चौहान ने आगामी २० अगस्त तक बाड़मेर जिलांतर्गत हीरे की ढाणी से होते हुए गिड़ा, संतरा, भाखरी तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ गुरुवार को माड़वा, भणियाणा, भीखोड़ाई गांवों का दौरा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

समयावधि में पूर्ण किया जाएगा कार्य
नहर का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य चालू है। पोकरण, नाचना व बालोतरा कार्यालय में बैठे विभागीय अधिकारियों की ओर से पूरी निगरानी रखी जा रही है, ताकी समयावधि मे पानी पहुंचाया जा सके।
-जयदेव सारण, अधीक्षण अभियंता पोकरण-फलसूण्ड लिफ्ट परियोजना, पोकरण।

ये भी पढ़ें

आरएएस (प्रारम्भिक) परीक्षा आज,नकल पर नकेल का इम्तिहान
Published on:
07 Aug 2018 10:52 am
Also Read
View All