8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूनमनगर गांव में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

गुरुवार को रामगढ़ थाने में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह गांव के निकट स्थित एक नाडी में उगे नीम के पेड़ पर एक राह चलते व्यक्ति को एक शव लटका नजर आया।

2 min read
Google source verification

जैसलमेर जिले के पूनमनगर गांव में एक 18 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पूनमनगर निवासी परमवीर सिंह पुत्र गोपालसिंह तीन दिन पहले अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

गुरुवार को रामगढ़ थाने में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह गांव के निकट स्थित एक नाडी में उगे नीम के पेड़ पर एक राह चलते व्यक्ति को एक शव लटका नजर आया। सूचना पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त परमवीर सिंह के रूप में की। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर रामगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और आवश्यक कार्यवाही के बाद रामगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जैसलमेर में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

जैसलमेर. जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम, अफीम का दूध और डोडा पोस्त जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा और महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चले विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवन्तदान और वृत्ताधिकारी जैसलमेर रूपसिंह ईन्दा के निर्देशन में सभी थानाधिकारियों और डीएसटी प्रभारी भीमराव सिंह को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 6 मई को डीएसटी प्रभारी भीमराव सिंह के समन्वय से थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जैसलमेर विनय जोशी मय जाब्ता ने सुरेश कुमार पुत्र धनसुख छीपा (42) निवासी जाटावास, पोकरण, हाल चांधन के कब्जे से 85 ग्राम अफीम का दूध, 91.3 ग्राम निर्मित अफीम और 1.800 किलोग्राम डोडा पोस्त का चूरा जब्त किया। पूछताछ के बाद सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। उक्त कार्रवाई में थानाधिकारी विनय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम और डीएसटी प्रभारी भीमराव सिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।