8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्जर स्कूल भवन का कार्य अधूरा छोड़ा, मानसून में छत गिरने की आशंका

विद्यालयों के भवन की मरम्मत में कम गुणवत्ता की सामग्री लगाकर घटिया काम करने के कई मामले सामने आते है, लेकिन इस बार क्षेत्र के बरडाना विद्यालय में मरम्मत का स्वीकृत कार्य दो दिन करने के बाद मरम्मत कार्य को अधूरा छोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

विद्यालयों के भवन की मरम्मत में कम गुणवत्ता की सामग्री लगाकर घटिया काम करने के कई मामले सामने आते है, लेकिन इस बार क्षेत्र के बरडाना विद्यालय में मरम्मत का स्वीकृत कार्य दो दिन करने के बाद मरम्मत कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। संबधित ठेकेदार ने डेढ़ महीने बाद भी न वापस अधूरा मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया है। ऐसे में विद्यालय संस्था प्रधान और संबधित पीईईओ भी परेशान है।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरडाना का मामला

उधर, विद्यालय की छत के अधूरे कार्य से मानसून में छत गिरने की आशंका बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरडाना में दो कक्षा कक्ष की छत की मरम्मत का 900 वर्ग फिट का कार्य स्वीकृत हुआ। गत 27 मार्च 2026 को विद्यालय कक्षा कक्ष की छत से मुगिया हटाने का कार्य शुरू कर 29 मार्च 2026 को कार्य बंद कर दिया गया। मरम्मत कार्य बंद हुए करीब डेढ़ माह बीत चुका है और अभी भी सि्थति जस की तस बनी हुई है।

मानसून में छत के गिरने की आशंका

आगामी दिनों मानसून की बरसात होने पर विद्यालय की छत मरम्मत कार्य अधूरा रहने से छत के बरसात में गिरने की आशंका बनी हुई हैं। छत मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद बीच में ही छोड़ दिए गए, जिससे स्कूल प्रशासन और शिक्षक परेशान हैं।

फैक्ट फाइल:

-1 लाख 97 हजार का कार्य स्वीकृत

-900 वर्ग फुट की मरम्मत का कार्य स्वीकृत,

-2 दिन कार्य शुरू फिर बंद,

-40 दिन से अधूरा कार्य बंद

पीईईओ को दे दी है सूचना

आगामी दिनों में मानसून आरंभ होने पर टूटी विद्यालय छत के गिरने की आशंका बनी हुई हैं । ठेकेदार की ओर से मरम्मत कार्य अधूरे छोड़ने की जानकारी पीईईओ लोहारकी को दे दी है।

- मुकेश कुमार,प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरडाना।

उच्चाधिकारियों को करवाएंगे अवगत

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरडाना के प्रधानाचार्य ने विद्यालय की छत मरम्मत का कार्य संबधित ठेकेदार की ओर से अधूरा छोड़ने की जानकारी दी है। उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करवाया जाएगा।

- जगवीर सिंह, पीईईओ, लोहारकी।