जैसलमेर

26/11 को परमाणु नगरी में होगा ऐसा नया विस्फोट,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर,जानिए पूरी खबर

विधानसभा चुनाव 201826/11 - को पोकरण में होगा चुनावी शंखनाद- कांग्रेस व भाजपा के शीर्ष नेता आएंगे पोकरण -कल होगी दो बड़ी सभाएं
2 min read
Nov 25, 2018
jaisalmer
26/11 को परमाणु नगरी में होगा ऐसा नया विस्फोट,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर,जानिए पूरी खबर

पोकरण. विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर परमाणु नगरी पोकरण में इन दिनों चुनावी पारा परवान चढऩे लगा है। परमाणु परीक्षण के बाद विश्व विख्यात पोकरण विधानसभा राजस्थान में हॉट सीट बनी हुई है। यहां राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की नजर है तथा उनकी ओर से एक ही दिन में आमसभाएं लेने का कार्यक्रम है। जिससे यहां के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिससे चुनावी पारा बढऩे लगा है। 26 नवम्बर को कांग्रेस व भाजपा की ओर से एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं का आयोजन होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, तो शाम को भाजपा के दिग्गज नेता और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पोकरण आएंगे तथा चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।
कांग्रेस की सभा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा 26 नवम्बर को सुबह साढ़े 11 बजे राजकीय महाविद्यालय में सभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर राजकीय महाविद्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गई है। यहां हेलीपेड के साथ मंच का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार यहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
यहां होगी भाजपा की सभा
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 नवम्बर की अपराह्न चार बजे पोकरण आएंगे। यहां जोधपुर रोड पर महासंगम स्थल पर आमसभा आयोजित की जाएगी। यहां भी तैयारियां की जा रही है और हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। एक ही दिन में दो बड़े नेताओं की आमसभाओं के कारण 26 नवम्बर को पोकरण में हजारों लोगों का आवागमन रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद
कांग्रेस व भाजपा की ओर से दो बड़ी आमसभाओं के आयोजन से पुलिस, प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है तथा यहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा को लेकर एसपीजी के अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी जा रही है। इसी प्रकार पुलिस की ओर से भी पर्याप्त जाब्ता लगाया गया है। पुलिस, एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों की ओर से व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सचिव बंसल ने देखी व्यवस्थाएं
पोकरण. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पोकरण यात्रा व आमसभा को लेकर राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान सहप्रभारी विवेक बंसल शनिवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष खानूखां, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश चौधरी के साथ पोकरण पहुंचे। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में आयोजित होने वाली आमसभा की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी।

Published on:
25 Nov 2018 10:56 am