जैसलमेर

कल मुख्यमंत्री आएंगी रामदेवरा

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को राजस्थान गौरव कार्यक्रम के तहत रामदेवरा आएगी।

2 min read
कल मुख्यमंत्री आएंगी रामदेवरा


रामदेवरा. प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को राजस्थान गौरव कार्यक्रम के तहत रामदेवरा आएगी। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गौरव यात्रा को देखते हुए गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियो रामदेवरा पहुंचकर आमसभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सुबह शुक्रवार को जोधपुर संभाग के जैसलमेर जिले से अपनी गौरव यात्रा का दूसरा चरण का आगाज कर रही है। मुख्यमंत्री राजे प्रदेश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना कर विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर शुक्रवार को लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगी। इसको लेकर जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित तमाम सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने गांव में पोकरण रोड पर स्थित पेनोरमा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री रामदेवरा में पोकरण रोड पर पेनोरमा स्थल पर विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगी। इसको लेकर गुरुवार को इस गौरव यात्रा के प्रभारी मेघराज लोहिया ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया व प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को रामदेवरा स्थित सभास्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है। इन दिनों रामदेवरा मेला के शुरुआती चरण का दौर है। हजारो लोग प्रतिदिन दर्शन करने पहुंच रहे है। सभास्थल पर 10 से 15 हजार लोगों के पहुंचने का आसार है। इस गौरव यात्रा सभा को सफल बनाने के लिए गत 15 दिनों से सभी कार्यकर्ता फील्ड में घूम-घूम कर लोगों से जनसंपर्क कर रहे है। यात्रा के प्रभारी लोहिया ने सभी कार्यकर्ताओं से विशेषकर आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रामदेवरा यात्रा को देखते हुए इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सभास्थल पर लाएं। इसके अलावा यहां पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था या सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे। इसको लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़, भाजपा नेता आनंदसिंह, प्रेम ओड, विक्रमसिंह, नारायणसिंह तंवर, उम्मेदसिंह भाटी, केवलराम भील सहित अन्य लोग सभास्थल पर उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की रामदेवरा यात्रा को देखते हुए सभास्थल पर भव्य एवं विशाल पांडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें करीब 10 से 15 हजार से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते है। इसको लेकर जिला प्रशासन सहित तमाम उच्चाधिकारी यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। गुरुवार की देर शाम तक सभास्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई। रामदेवरावासियों को भी चुनावी वर्ष से ठीक पहले मुख्यमंत्री राजे से किसी बड़ी घोषणा का इंतजार है। जिससे इस धार्मिक स्थली का विकास हो सके व इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो सके।

Published on:
23 Aug 2018 03:25 pm
Also Read
View All