जैसलमेर

जैसलमेर में कार में बैठी युवती ने 70 साल के बुजुर्ग के साथ किया गंदा काम, वायरल वीडियो के पांच दिन बाद अब आई ये खबर

Jaisalmer Viral Video: इस वीडियो में युवती का चेहरा ब्लर किया गया था। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2025, 2:08 PM IST
Feature image
Demo Pic

Jaisalmer News: जैसलमेर में पिछले दिनों विदेशी युवती और कार में बैठे उसके प्रेमी के द्वारा 70 साल के बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकते के मामले में अब नई जानकारी सामने आई है। बुजुर्ग को फंसाकर उसका वीडियो बनाने के बाद इसे वायरल करने की घटना हुई थी, इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था और अब आरोपी कपल को अरेस्ट कर लिया है। हांलाकि उनके नाम के बारे में जानकारी नही दी गई है।

70 साल के बुजुर्ग के साथ की थी गंदी हरकत…

दरअसल पिछले दिनों जैसलमेर के सम इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक कार और बुजुर्ग नजर आ रहे थे और साथ ही एक पूरी तरह से नग्न महिला भी थी। बकरियां चराने वाले इस बुजुर्ग से पता पूछने के बहाने युवती ने कार रोकी थी और उसके बाद बुजुर्ग को बातों में फंसाकर गंदी हरकतें की थीं। बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाने के दौरान महिला के प्रेमी ने चुपके से बुजुर्ग का वीडियो बनाया था। इस वीडियो में युवती का चेहरा ब्लर किया गया था। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ था केस दर्ज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया। बुजुर्ग ने थाने जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से इस पूरे घटनाक्रम की जांच की और अब कपल को अरेस्ट कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल फोन और कैमरा को भी जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
12 May 2025, 2:08 PM IST
Published on: