-सभापति ने हरी झंण्डी दिखाकर किया रैली को रवाना
जैसलमेर. आजादी का अमृत महोत्सव- 2021 के तहत कचरा अलग करो अमृत दिवस के अन्तर्गत मंगलवार को नगर परिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने हरी झण्डी दिखाकर नगर परिषद कार्यालय से गोपा चौक तक रैली का आयोजन किया गया।
नगर परिषद आयुक्त ने पेम्प्लेट वितरित कर आमजन से इस रैली के दौरान अपील की हैं कि गीला कचरा और सूखा कचरा अलग.अलग एकत्रित कर घर.घर संग्रहण वाहन में बने हरे रंग के पार्टिशन में गीला व नीले रंग के पार्टिशन में सूखा कचरा डाले।
विद्युत आपूर्ति समस्याओं के निराकरण के 24 घंटे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित
जैसलमेर. जिले में विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए 24 घंटे आपातकालीन कक्ष स्थापित किया गया है। जोधपुर डिस्कॉम जैसलमेर के अधीक्षण अभियंता पवस जेआर चौधरी ने बताया कि यह आपातकालीन कक्ष आमजन के लिए 24 घंटे कार्यरत रहेगा, जिसके आपातकालीन दूरभाष नम्बर 18001806045, 1912, 7849905886, 7849905887 तथा मोबाइल नम्बर 9413359064 है। उन्होंने उन्होंने आमजन से अपील की है कि इन नम्बरों पर जिले में विद्युत आपूर्ति बन्द होने, करंट आने की समस्या एवं विद्युत तार टूटने संबंधी समस्या होने पर शिकायत दर्ज करवायी जा सकेगी, जिससे विद्युत संबंधी समस्या का तत्परता से समाधान सुनिश्चित हो सके।