जैसलमेर

विशालकाय पर वाले चमगादड़ का रामदेवरा प्रवास में लगा डेरा, लोगों में बढ़ी जिज्ञासा व कौतूहल

रामदेवरा. गांव के राम सरोवर तालाब की पाल पर लगे शीशम के विशाल वृक्ष पर चमगादड़ की बडे पर वाले प्रजाति के चमगादड़ ने समूह के साथ यहां पर डेरा डाल रखा है। ऐसे में कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए राम सरोवर पहुंचे तो उन्हें इस तरह बड़ी प्रजाति के चमगादड़ देखने को मिले

less than 1 minute read
Jul 26, 2020
विशालकाय पर वाले चमगादड़ का रामदेवरा प्रवास में लगा डेरा, लोगों में बढ़ी जिज्ञासा व कौतूहल

रामदेवरा. गांव के राम सरोवर तालाब की पाल पर लगे शीशम के विशाल वृक्ष पर चमगादड़ की बडे पर वाले प्रजाति के चमगादड़ ने समूह के साथ यहां पर डेरा डाल रखा है। ऐसे में कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए राम सरोवर पहुंचे तो उन्हें इस तरह बड़ी प्रजाति के चमगादड़ देखने को मिले ।धार्मिक स्थल रामदेवरा सहित उसके आसपास के वन्य क्षेत्र में इस प्रजाति के चमगादड़ पूर्व के दिनों में कभी देखने को नहीं मिलते थे। चमगादड़ के पर करीब 3 फीट लंबे व उल्टा लटकने पर एक से डेढ़ फीट तक उनके पर लंबे थे। सैकड़ों की तादाद में चमगादड़ ने राम सरोवर तालाब के विविध वृक्षो पर अपना अस्थाई पड़ाव डाल रखा था। ऐसे में मॉर्निंग करने पहुंचे लोगों की आवाज सुनकर वहां से ये चमगादड़ उड़ने लगे। वन्यजीव में रुचि रखने वाले लोगों ने बताया कि यह प्रजाति आमतौर पर यहां पर नहीं पाई जाती है। संभवत कहीं और से उड़कर रास्ता भटक कर ये चमगादड यहां पहुंच गई है। वह यहां पर अस्थाई समय के लिए इन पेड़ों पर डेरा डाल रखा है ।समय व रास्ता मिलने पर यहां से उड़कर अपने गंतव्य स्थलों की तरफ प्रस्थान कर जाएगी। एक साथ लंबे लंबे पर वाले चमगादड़ देखकर लोगों में जिज्ञासा व कोतुहल बढ़ गई ।जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग राम सरोवर तालाब पहुंचे। पेड़ पर लंबे-लंबे पर के साथ उल्टे लटके हुए चमगादड़ लोगों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Published on:
26 Jul 2020 03:40 pm
Also Read
View All