रामदेवरा कस्बे में शनिवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही 12 वर्षीय बालिका पर रास्ते में खड़े एक व्यक्ति ने धारदार ब्लेड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।
रामदेवरा कस्बे में शनिवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही 12 वर्षीय बालिका पर रास्ते में खड़े एक व्यक्ति ने धारदार ब्लेड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद महिलाओं ने तत्काल पहुंच कर हमलावर से उसे छुड़ाया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। बालिका स्कूल से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल बालिका को तत्काल रामदेवरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पोकरण जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआइ दईदान सिंह ने बच्ची के परिजनों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने हमलावर व्यक्ति को डिटेन कर लिया। जानकारी के अनुसार हमलावर की उम्र करीब 50 वर्ष है और उसके मोहल्ले में एक दुकान है। घायल बालिका ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था और उसका पीछा करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जैसलमेर जिले में बाड़मेर रोड पर डाबला- चुनाराम की ढाणी के पास शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे बोलेरे केम्पर गाड़ी पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय गाड़ी में सवार जुझारम जाट (29) निवासी उरासर धोरीमन्ना और सताराम जाट (30) निवासी उरासर धोरीमन्ना मुरब्बों की फसल लेने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और यह पलट गई।
हादसे में दोनों सवार घायल हुए।आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पायलट नारायणसिंह भाटी और ईएमटी राजेश दैया पहुंचे और घायल दोनों को तत्काल जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है।