जैसलमेर

लगने लगे रामरसोड़े, शुरू हुए लंगर

- रामदेवरा रोड पर लगा सेवा शिविर
less than 1 minute read
Aug 27, 2021
लगने लगे रामरसोड़े, शुरू हुए लंगर
लगने लगे रामरसोड़े, शुरू हुए लंगर


पोकरण. लोकदेवता बाबा रामदेव के ***** मेले से पूर्व श्रद्धालुओं की आवक होने पर कई स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आकर रामरसोड़ों का आयोजन कर रही है तथा लंगर लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन करवाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत गत 25 वर्षों से रामदेवरा रोड पर मानव मंदिर धर्मशाला में सेवा दे रहे डीसा की स्वयंसेवी संस्था की ओर से गुरुवार को रामरसोड़ा व सेवा शिविर शुरू किया गया है। गौरतलब है कि बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए आने वाले अधिकांश श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते है। इन पदयात्रियों की सेवा के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सेवा शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी के अंतर्गत डीसा की स्वयंसेवी संस्था की ओर से रामदेवरा रोड पर मानव मंदिर धर्मशाला में सेवा शिविर आयोजित कर पदयात्रियों को चाय, नाश्ता, भोजन करवाने के साथ उनके विश्राम की व्यवस्था की जाती है। साथ बीमार होने पर श्रद्धालुओं के उपचार के लिए मेडिकल शिविर भी लगाया जाता है। गुरुवार को बाबा रामदेव सेवा ट्रस्ट डीसा के अध्यक्ष शंकरभाई कथीरा, सेवानिवृत तहसीलदार डी.एस. दर्जी, सदस्य शिवकुमार मेवाड़ा, मनोहर जोशी, राकेशभाई, पम्मुभाई की ओर से बाबा रामदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पूजा-अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर ***** माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक जारी रहेगा तथा पदयात्रियों व श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी।

Updated on:
27 Aug 2021 09:43 pm
Published on:
27 Aug 2021 09:43 pm