जैसलमेर

चहुंओर धार्मिक माहौल: परंपरागत रूप से मनाई मकर संक्रांति

जैसलमेर जिले भर में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस दौरान चहुंओर धर्ममयी माहौल देखने को मिला।

less than 1 minute read
Jan 14, 2025

जैसलमेर जिले भर में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस दौरान चहुंओर धर्ममयी माहौल देखने को मिला। तिल व गंगाजल मिलाकर स्नान की और दीर्घायु और निरोगी काया के लिए धर्मराज की पूजा-अर्चना हुई। बाजार में सौन्दर्य प्रसाधन और बर्तनों की दुकानों में भीड़ देखने को मिली। वहीं तिल से बनी खाद्य वस्तुओं के ठेलों में काफी ग्राहकी लगी रही। महिलाओं ने घरों में तिल व गुड़ से बने व्यंजन बनाए। समूचे दिन दान-पुण्य व पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। ऐतिहासिक गड़ीसर तालाब में ब्रह्मï मुहूर्त में स्नानादि कर्म कर सूर्य उपासना की। इस दौरान सरोवर में भी कई श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्नान किया।

पतंगबाजी का उठाया लुत्फ

जैसलमेर जिले भर में मकर सक्रांति के दिन बच्चों और युवाओं मेेंं पतंग उड़ाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दिन भर घरों की छतों पर बच्चे पतंग उड़ाते नजर आए। घरों में इष्टदेव का पूजन किया गया और पूजा-स्थलों का शृृंगार किया गया। स्वर्णनगरी में दिनभर बाजारों में काफी रौनक रही।

Published on:
14 Jan 2025 10:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर