जैसलमेर

सरहद पर इस अंदाज में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस,अधिकारियों को सौंपे अलग – अलग उत्तरदायित्व

‘सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते हो जानी चाहिए’-जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
2 min read
Dec 20, 2018
jaisalmer
सरहद पर इस अंदाज में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस,अधिकारियों को सौंपे अलग - अलग उत्तरदायित्व

जैसलमेर. जिला मुख्यालय पर आगामी 26 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रात: कालीन मुख्य समारोह एवं सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में रखा गया है। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजनीय विविध कार्यक्रमों की रुपरेखा पर बिन्दुवार विस्तार से विचार-विमर्श किया गया एवं विभिन्न अधिकारियों को अलग - अलग उत्तरदायित्व सौंपे गए। जिला कलक्टर ओम कसेरा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गंणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी एवं व्यवस्थाओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमे उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व के अनुरूप सभी तैयारियां गरिमामय ढंग से समय पर पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सौपे गए दायित्वों का निर्वहन बेहतरीन ढंग से पूर्ण जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ समय पर करने की भी बात कही। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामेश्वरलाल मीणा, उपायुक्त उपनिवेशन मोहनदान रतनू, आयुक्त नगरपरिषद पवनकुमार, उप अधीक्षक पुलिस गोपाल शर्मा, तहसीलदार वीरेन्द्रसिंह के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम हो और अधिक रोचक
जिला कलक्टर कसेरा ने गणंतत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रमों को रोचक बनाए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों के लिए विशेष तैयारी करने एवं झाकी के विषय के चयन पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपरिषद के आयुक्त को निर्देश दिए की वे राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखते हुए शहीद पूनमसिंह स्टेडियम व पूरे शहर की समुचित ढंग से साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे एवं समारोह से पूर्व पूरे शहर को साफ सुथरा कर दे एवं राष्ट्रीय पर्व पर ऐतिहासिक स्मारकों पर रोशनी की व्यवस्था समय पर करवाना सुनिश्चित करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी।
यह होंगे कार्यक्रम
-गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रात: 7 बजे जैसलमेर नगर में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। -विद्यालयों से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए विद्यार्थी शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में पहुचेंगे।
-समारोह में मुख्य अतिथि की ओर से सुबह 9 बजे शहीद पूनम सिंह स्टेडियम ध्वजारोहण होगा।
-उसके बाद परेड निरीक्षण होगा। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर की ओर से राज्यपाल का संदेश पठन होगा।
-सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, पिरामिड निर्माण, प्रषंसा-पत्र वितरण एवं सामूहिक सांस्कृतिक समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति होगी।
-अपराह्न 4 बजे पुलिस लाईन मैदान में जिला प्रशासन व नगरपरिषद के बीच बालीबॉल मैच का आयोजन होगा।
-शाम 7 बजे पूनम स्टेडियम में देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।

Updated on:
20 Dec 2018 05:39 pm
Published on:
20 Dec 2018 05:38 pm