जैसलमेर

जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, चार की दर्दनाक मौत

जैसलमेर से से करीब 35 किमी दूर भोजका गांव के समीप सड़क हादसे में चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
jaisalmer
जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, चार की दर्दनाक मौत

जैसलमेर. जैसलमेर से से करीब 35 किमी दूर भोजका गांव के समीप सड़क हादसे में चार जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय जवाहर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे भोजका गांव के पास एक बोलेरो जीप व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार जनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार जने घायल हो गए। जिन्हें जैसलमेर स्थित राजकीय जवाहर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और रास्ता जाम हो गया। अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतकों के शव जवाहर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए है।

Published on:
08 May 2019 02:42 pm