जैसलमेर

जैमला में बन रही सड़क, गेट के पास बाहर अवैध खुदाई

पोकरण क्षेत्र के जैमला गांव में निजी कंपनी की ओर से सोलर प्लांट लगाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Dec 02, 2025
Feature image

पोकरण क्षेत्र के जैमला गांव में निजी कंपनी की ओर से सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट में बनाई जा रही सड़क के लिए ग्रेवल कंपनी के बाहर सरकारी भूमि से खुदाई कर निकाली जा रही है। असमतल रूप से की जा रही खुदाई केे कारण यहां गहरे गड्ढ़े हो गए है। गौरतलब है कि जैमला गांव में निजी कंपनी की ओर से सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट में सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदार की ओर से प्लांट के गेट के पास ही सरकारी भूमि में अवैध खनन कर ग्रेवल निकाली जा रही है, जिससे यहां गहरे गड्ढ़े हो गए है। गड्ढ़ों में बारिश के दौरान पानी भर जाने पर किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

दर्जनों वाहनों से खनन व परिवहन

कंपनी के गेट के पास सरकारी भूमि में अवैध खनन करने के दौरान यहां दर्जनों वाहन लगे हुए है। जेसीबी व हिटाची मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। साथ ही खुलेआम डम्पर व ट्रैक्टरों से अवैध परिवहन भी हो रहा है

Updated on:
02 Dec 2025 08:23 pm
Published on:
02 Dec 2025 08:23 pm