जैसलमेर

पोकरण क्षेत्र में 193 नए पॉजिटिव, 128 जनों के लिए सैम्पल

पोकरण. कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के 74 व सांकड़ा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 119 कुल 193 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

less than 1 minute read
Apr 29, 2021
पोकरण क्षेत्र में 193 नए पॉजिटिव, 128 जनों के लिए सैम्पल

पोकरण. कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के 74 व सांकड़ा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 119 कुल 193 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गौरतलब है कि देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दूसरी लहर के प्रकोप का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। परमाणु नगरी पोकरण में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में कस्बे में 74 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसी प्रकार पोकरण व भणियाणा उपखंड क्षेत्र में 119 जने कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार कोरोना संक्रमितोंं के बढ़ते आंकड़े के कारण आमजन में भय का माहौल है।
एक महिला की हुई मौत
कस्बे के मंगलपुरा निवासी एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला के गत दिनों कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे दो दिन पूर्व जैसलमेर में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बुधवार को सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोपहर बाद शव पोकरण लाया गया तथा कोविड प्रोटोकोल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
128 जनों के लिए सैम्पल
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से सैम्पलिंग की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी ने बताया कि डॉ.अरुणकुमार शर्मा, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, भूपेन्द्रसिंह, जोगराज सैन की एक टीम गठित की गई है। टीम की ओर से बुधवार को कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर 128 जनों के सैम्पल लिए गए।

Published on:
29 Apr 2021 09:05 pm
Also Read
View All