जैसलमेर

ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति की सेम्पलिंग, क्वारंटीन किया

जैसलमेर. जैसलमेर में ब्रिटेन से आए तीन लोगों के बारे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक जने की शनिवार को कोविड.19 जांच करवाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2020, 10:56 AM IST
ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति की सेम्पलिंग, क्वारंटीन किया
ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति की सेम्पलिंग, क्वारंटीन किया

जैसलमेर. जैसलमेर में ब्रिटेन से आए तीन लोगों के बारे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक जने की शनिवार को कोविड.19 जांच करवाई है। जांच रिपोर्ट नहीं आने तक उक्त व्यक्ति को ऐहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के नए स्टेन रूप की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई भारत सरकार ने पिछले एक पखवाड़े के दौरान ब्रिटेन से आए लोगों की सूची सभी जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भिजवाई।
पोकरण का बाशिंदा सूची में
सूची में जिले के पोकरण के मूल निवासी के ब्रिटेन से आने की जानकारी मिली, लेकिन वह व्यक्ति जिले में नहीं आया और बीकानेर के नोखा कस्बे में ठहरा हुआ है। जैसलमेर के सीएमएचओ डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि इस संबंध में बीकानेर सीएमएचओ को जानकारी दे दी गई है। वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर निवासी के ब्रिटेन से आया होने और सम में होने की जानकारी मिलने पर उनकी शनिवार को जांच करवाई गई। इसी तरह से झुंझुनूं जिले के एक व्यक्ति के भी जैसलमेर आया होने की जानकारी विभाग को मिली, लेकिन उक्त व्यक्ति ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। चिकित्सा विभाग ने उसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। माना जाता है कि उक्त व्यक्ति जैसलमेर से जा चुका है। सीएमएचओ ने बताया कि जोधपुर के जिस व्यक्ति की जांच करवाई गई है, वह स्वस्थ नजर आ रहा है। ऐहतियात के तौर पर उसकी जांच करवाई गई है। जांच रिपोर्ट आने तक उसे यहीं क्वारंटीन करवाया गया है।

Published on: