जैसलमेर

पोकरण के इस विद्यालय भवन में हर समय रहती है हादसे की आशंका,जानिए पूरी खबर

पोकरण की व्यास कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।

2 min read
Jul 07, 2018
पोकरण के इस विद्यालय भवन में हर समय रहती है हादसे की आशंका,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. पोकरण की व्यास कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि वर्षों पूर्व गाँव में संस्कृत विद्यालय की स्थापना कर विद्यालय भवन का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद समय पर मरम्मत नहीं किए जाने से भवन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। भवन की दीवारों में भी दरारे आ गई है। ऐसे में बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता रहता है। इसके अलावा भवन के पत्थर उखड़ने लगे है। आसपास निवास कर रहे लोग भवन के पत्थर उठाकर ले जा रहे है। क्षतिग्रस्त भवन के कारण इसके कभी भी भरभरा कर गिर जाने या किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

करवाया है अवगत
क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत करवाने को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। इस सम्बन्ध में नगर पालिका व विधायक को भी पत्र लिखा गया है। बजट आवंटित होने पर मरम्मत करवाई जाएगी।
गुमनाराम सैन, प्रधानाध्यापक,राउप्रासवि, पोकरण

ये भी पढ़ें

सदर थाने के नए भवन का आगाज,लगाए गए है ऐसे पोस्टर,जानिए पूरी खबर

छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन आज
जैसलमेर. शहर के पुराने बिजलीघर परिसर में स्थित गजटेड हनुमान मंदिर में स्थित राम दरबार मंदिर की स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम को महा आरती के बाद सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी किशनलाल शर्मा ने बताया कि छप्पन भोग के दर्शन लाभ शाम 7 बजे से होंगे। शाम 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन होगा। छप्पन भोग आयोजन समिति के संयोजक ग्वालदास मेहता ने बताया कि राम दरबार मंदिर की स्थापना 7 जुलाई 2007 को हुई थी। इसी पावन दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 7 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाता हैं। इस बार 11वीं वर्षगांठ होने के कारण इसे विषेष रूप से धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियां की गई है।

ये भी पढ़ें

बाबा रामदेव मेले में सेवाओ का विस्तार, शीघ्र शुरू किया जाएगा यह सिस्टम
Published on:
07 Jul 2018 06:44 pm
Also Read
View All