जैसलमेर

JAISALMER NEWS- अस्पताल की ऐसी दशा देख कलक्टर ने कहा कुछ ऐसा कि…

अस्पताल में नियमित हो सफाई- जिला कलक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 6:51 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

पोकरण . स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का रविवार को जिला कलक्टर कैलाशचंद मीना ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। वे अपराह्न तीन बजे बाद अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण केन्द्रों, भामाशाह केन्द्र, प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश चौधरी को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों, उन्हें मिल रही सुविधाओं, दवा के स्टॉक आदि के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक नानकसिंह, तहसीलदार हनुमानराम चौधरी भी उपस्थित थे।

Published on: