जैसलमेर

सीमा जन कल्याण समिति ने किया बीएसएफ साइकिल रैली का स्वागत

सीमा जन कल्याण समिति ने किया बीएसएफ साइकिल रैली का स्वागत

2 min read
Jul 28, 2021
सीमा जन कल्याण समिति ने किया बीएसएफ साइकिल रैली का स्वागत

जैसलमेर. बीएसएफ आरटी के 50 साल पूर्ण होने पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित की गई साइकिल रैली का सीमा जन कल्याण समिति जैसलमेर व देवीकोट ग्राम वासियों की ओर से अभिनंदन किया गया । गुजरात के भुज बॉर्डर से रवाना होकर अटारी बॉर्डर पंजाब जाने वाली साइकिल रैली के देवीकोट पहुंचने पर सीमा जन कल्याण समिति जैसलमेर के कार्यकर्ताओं और देवीकोट ग्राम वासियों ने स्वागत किया। देवीकोट के जनप्रतिनिधि अमर सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में सीमा जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सवाईदान, जिला मंत्री भूरसिंह बीदा, ठाकुर सांगसिंह, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनीषसिंह, डिप्टी कमांडेंट रोहित कुमार, सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह व पंकज कुमार, एएसआई संजीव चौहान, हेड कांस्टेबल महेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल तारकेश्वर बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आरंभ में गांव की बालिकाओं ने साइकिल रैली में शामिल जवानों का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद सभी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। सीमा जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सवाईदान ने सीमा जन कल्याण समिति के उद्देश्य और कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने सीमा पर जवानों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों में जागरूकता स्थापित करने के लिए समिति के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी कमांडेंट रोहित कुमार ने बीएसएफ तोप खाना की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई जा रही स्वर्ण जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत साइकिल रैली और उसके साथ साथ भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी- बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, एक भारत- श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया आदि के प्रचार प्रसार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस रैली का समापन 15 अगस्त को अटारी सीमा पर ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों को संबोधित करेंगे।उन्होंने देवीकोट ग्राम वासियों और सीमा जन कल्याण समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सीमा जन कल्याण समिति के जिला युवा आयाम रावलसिंह बडोडा गांव ने किया।

Published on:
28 Jul 2021 10:11 am
Also Read
View All