जैसलमेर

सेंड आर्ट ने किया सैलानियों को अभिभूत

-रेत को तराश कर दिया राजस्थानी संस्कृति का परिचय
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 8:56 AM IST
सेंड आर्ट ने किया सैलानियों को अभिभूत
सेंड आर्ट ने किया सैलानियों को अभिभूत


जैसलमेर. मरु महोत्सव के तहत पूनम स्टेडियम में जाने-माने सैण्ड आर्टिस्ट अजय रावत पुष्कर की ओर से जैसलमेर के सोनार किले और राजस्थान की लोक संस्कृति को दर्शाती सेंड आर्ट चित्राकृति ने दर्शकों को बेहद अभिभूत किया। रावत के साथ आए कलाकार वल्लभ महापात्रा ने सृजन में सहयोग दिया। सैकड़ों लोगों ने इसे देखा और सेण्ड आर्टिस्ट अजय रावत की सराहना की। आर्टिस्ट रावत ने बताया कि गुरुवार को पूनम स्टेडियम में बनाए गए सेंड आर्ट को बनाने में छह से सात घण्टे का समय लगा। मरु महोत्सव के तहत शनिवार को सम स्थित रेत के धोरों पर सेंड आर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को डेजर्ट थीम पर आधारित सेंड आर्ट बनाया जाएगा।
सेंड आर्टिस्ट रावत को इससे पूर्व भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने मरु महोत्सव से पूर्व उड़ीसा में होने वाले सेंड आर्ट फेस्टिवल दिल्ली एवं अन्य राज्यों में अपनी कला से लोगों को अभिभूत किया है।

Updated on:
26 Feb 2021, 8:56 AM IST
Published on: