
जैसलमेर. विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा सुथार समाज की ओर से कलश यात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शोभायात्रा विश्वकर्मा सुथार समाज भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नवनिर्मित विश्वकर्मा छात्रावास पहुंची शोभायात्रा में जिले भर से आए हजारों की संख्या में सुथार समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में नन्हीं बालिकाओं में महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ बड़े उत्साह से भाग लिया शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा एवं गणेश की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। शोभा यात्रा का शहर में कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। समारोह स्थल पर सर्वप्रथम विश्वकमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजरूप सागर मठ के बाल भारती महाराज एवं सुथार समाज जैसलमेर के अध्यक्ष हुकमाराम बरड़वा ने की। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर की समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा खेल पत्रकारिता सरकारी सेवाओं में विशेष योगदान देकर समाज को गौरवान्वित किया। ऐसे समाज की 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में भाग लेने वाली प्रत्येक बालिका को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में समाज बंधुओं ने एकत्रित होकर एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में दीनाराम धारवी व मोहनलाल ने मंच का संचालन किया। सुथार समाज संस्थान जैसलमेर की वरिष्ठ कार्यकारिणी ग्रामीण क्षेत्रों से आए समाज बंधुओं एवं युवाओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने आभार जताया।
खेलो इंडिया के तहत बांटी खेल सामग्री, लगाई प्रदर्षनी
जैसलमेर. युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा क्लब साथियो को खेलो इंडियल के तहत खेल सामग्री बांटी गई। खेल सामग्री बांटते हुए आइएएस अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि खेल हमे अनुशासित ओर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में कारगर साबित होते है। कार्यक्रम के बाद नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। मुख्य अतिथि शैलेष कुमार ने प्रदर्शनी में लगी हस्तषिल्प रली और कषीदाकारी के बारे में उपस्थित यूथ क्लब के साथियों से जानकारी ली।