जैसलमेर

JAISALMER NEWS- शोभा यात्रा में बहा संस्कृति का दरिया, झलकी इन्द्रधनुषी छटा

-सर्व समाज सनातन धर्म सम्मेलन का आगाज -शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का हुआ अभिनंदन
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 1:29 PM IST
jaisalmer patrika
Patrika news

जैसलमेर. सजे-धजे घोड़े, रिझाने वाली झांकियां, फिजां में गूंजते जयकारे तो पारंपरिक वेश भूषा में सभी का अभिनंदन करते शोभा यात्रा में शामिल लोग। जैसलमेर में सर्व समाज सनातन धर्म सम्मेलन के तीन दिवसीय आयोजन का रविवार को शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभा यात्रा में संस्कृति का दरिया बहा तो इन्द्रधनुषी छटा के भी दर्शन हुए। मंगल कलश लिए युवतियां मंगल गीत के साथ आगे बढ़ रही थी तो बैण्ड बाजों पर बजते भक्ति संगीत से उपस्थित श्रद्धालु सुर से सुर मिलाने से खुद को नहीं रोक पा रहे थे। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआ। रविवार शाम को पं. कृष्ण श्रीमाली सर्किल गड़ीसर चौरााहा पर गोवर्धन मठ, जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का स्वागत अभिनन्दन किया गया। यहां से शोभा यात्रा गड़ीसर चौराहे से गोपा चौक, हनुमान चौराहा होते हुए जयनारायण व्यास कॉलोनी पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित कन्हैयालाल बल्लाणी पार्क में सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा। इसी दिन पूज्यपाद दर्शन यात्रा व विशाल धर्मसभा भी होगी। शाम साढ़े पांच बजे पादुका पूजन सर्व समाज प्रतिनिधियों की ओर से होगा। इसी तरह मंगलवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित हरिगंगा निवास में पादुका पूजन, पूज्यपाद दर्शन, गोष्ठी व जिज्ञासा समाधान होगा।

Published on: