जैसलमेर

जैसलमेर से शूटिंग बॉल टीम 13 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने जाएगी

-राज्य स्तरीय सब जूनियर शूटिंग बॉल टूर्नामेंट टोंक के लिए टीम का चयन

less than 1 minute read
Aug 11, 2021
जैसलमेर से शूटिंग बॉल टीम 13 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने जाएगी

जैसलमेर. टोंक में 14 व15 अगस्त को आयोजित होने वाली सब जूनियर राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में जिला शूटिंग बॉल संघ की ओर से टीम चयन के लिए आए खिलाडिय़ों का ट्रायल मैच का आयोजन सेवानिवृत जिला खेल अद्धिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर, प्रशिक्षक देवकी नंदन शर्मा, शूटिंग बॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अमीन फकीर, संघ संयोजक चंदनसिंह भाटी, सलाहकार मंडल से गणपतसिंह सोलंकी, राहुलसिंह राठौड़, दशरथसिंह फुलिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय खिलाड़ी अमीन फकीर ने खिलाडिय़ों के साथ खेलकर उन्हें टिप्स दिए। मंगलवार को रखे मैच में शूटिंग बॉल के साढ़े सत्रह साल की उम्र के खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाया। ट्रायल में चयनित खिलाडियों के मध्य मैच का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह बेरा रोड शूटिंग बॉल मैदान में सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर, चंदन सिंह भाटी और प्रशिक्षक देवकी नंदन शर्मा ने चयनित खिलाडिय़ों को शूटिंग बॉल खेलने के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। संघ के अमीन फकीर ने बताया कि 13 अगस्त को टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने प्रशिक्षक देवकी नंदन शर्मा के नेतृत्व में टोंक रवाना होगी। जिले से पहली बार शूटिंग बॉल की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी।

Published on:
11 Aug 2021 08:54 pm
Also Read
View All