जैसलमेर

गोलियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा वातावरण,कई जने धराशायी

- जैसलमेर के शारदा पाड़ा में ‘वेनगार्ड’ की शूटिंग- फिल्माए गए एक्शन दृश्य.....
less than 1 minute read
Apr 20, 2019
jaisalmer
गोलियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा वातावरण,कई जने धराशायी

जैसलमेर. गोलियों की गडग़ड़ाहट और इसमें से होकर अपने लोगों को खलनायकों की पकड़ से अपने साथियों को छुड़वाकर ले जाते जैकी चेन तथा उनकी दोस्त। यह नजारा जैसलमेर में हॉलीवुड स्टार जैकी चेन की फिल्म ‘वेनगार्ड’ के एक्शन दृश्य फिल्माए जाने के दौरान देखने को मिला। इसमें जैकी चेन के हिस्से के स्टंट सीन उनके डुप्लीकेट पर फिल्माए गए। करीब तीन-चार घंटों तक शहर के भीतरी भाग में आए शारदा पाड़ा की गली में दो पक्षों के बीच नकली गोलियां चलाई जाती रही। अनेक जने धराशायी भी हुए। आखिर में निर्देशक के ओके कहे जाने के बाद शुक्रवार की शूटिंग संपन्न हुई।
कई कलाकारों ने की भागीदारी
शुक्रवार को एक्शन दृश्य की शूटिंग में मुख्य कलाकारों के अलावा कई जूनियर आर्टिस्टों ने भागीदारी निभाई। जिनमें आतंकियों की पोशाक में नकाबपोश शामिल थे। उनके हाथों में स्वचालित हथियार थे वहीं जैकी चेन बने अभिनेता ने रिवॉल्वर थाम रखी थी। अपने साथियों को आतंकियों की गिरफ्त से छुड़ाने में नायक कामयाब हो जाता है। दिनभर चली शूटिंग के कारण शारदा पाड़ा से आवाजाही को बंद किया गया वहीं यहां रहने वाले लोगों को भी दृश्यों की शूटिंग के दौरान घर से बाहर आने से रोका गया। ऐसे में उन्हें असुविधाएं भी पेश आई।

Updated on:
20 Apr 2019 07:41 am
Published on:
20 Apr 2019 07:41 am