जैसलमेर

शुद्ध का युद्ध-विद्यार्थियों ने ली शपथ,फेक न्यूज का करेंगे विरोध

राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत स्थानीय सत्यदेव विद्या मंदिर में छात्रों को फेक न्यूज के प्रति जागरूकता व मतदान का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में करीब 40 छात्र उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों को फेक न्यूज की पहचान करने के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को फेक न्यूज की कुछ घटनाओं का उदाहरण देते हुए बताया गया कि किस तरह अफवाह के माध्यम से आमजन को गुमराह किया जाता है।
2 min read
Dec 06, 2018
jaisalmer
शुद्ध का युद्ध-विद्यार्थियों ने ली शपथ,फेक न्यूज का करेंगे विरोध

जैसलमेर. राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत स्थानीय सत्यदेव विद्या मंदिर में छात्रों को फेक न्यूज के प्रति जागरूकता व मतदान का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में करीब 40 छात्र उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों को फेक न्यूज की पहचान करने के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को फेक न्यूज की कुछ घटनाओं का उदाहरण देते हुए बताया गया कि किस तरह अफवाह के माध्यम से आमजन को गुमराह किया जाता है। इस दौरान बताया गया कि किसी फेक न्यूज या गलत संदेश के वायरल होने से भिन्न-भिन्न संप्रदायों का ताना-बाना बिखरने की नौबत भी आ जाती है। कार्यक्रम में छात्रों ने बताया कि फेक न्यूज के माध्यम से देश, समाज और आमजन को होने वाले खतरों के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में छात्रों ने बताया कि स्वयं परिवार व जान-पहचान के लोगों को फेक न्यूज को लेकर जागरूक करेंगे। छात्रों से संवाद के दौरान बताया गया कि सोशल मीडिया पर कई बार अविश्वसनीय जानकारियां साझा की जाती है, जिससे समाज व राष्ट्र को क्षति पहुंचने की संभावना बनी रहती है। इस दौरान छात्रों ने कहा कि सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर फेक न्यूज के बढ रहे चलन का विरोध करेंगे। उन्होने बताया कि इस दौरान खबर की सच्चाई, राय व अफवाह में अंतर करने की समझ भी विकसित हुई। कार्यक्रम में छात्रों को खबर के स्रोत, प्रमाणीकरण व खबर भेजने वाले के उद्देश्य की जानकारी हासिल करने व फेक न्यूज को वायरल करने पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। फेक न्यूज की सूचना मिलने पर संबधित थाना में शिकायत करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में सभी छात्रों नें समाज को फेक न्यूज के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान छात्र देवीलाल, मोहित, रोशनी,हेमावती, राइना आदि ने फेक न्यूज व गलत संदेशों से होने वाले बड़े खतरों का जिक्र किया।

दिलाई मतदान की शपथ
इस दौरान उपस्थित छात्रों व शिक्षकों ने मतदान करने का भी संकल्प लिया। विद्यालय के अध्यापक देवीसिंह ने छात्रों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ ममता आचार्य ,जया दैया,ललिता दैया ,हिना गर्ग व अनिता गर्ग मौजूद रहे।

Published on:
06 Dec 2018 11:00 pm