जैसलमेर

अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का कर रहे समाधान, मुख्यमंत्री सजग : मंत्री

- मंत्री ने ली ग्रामीणों की बैठकें, योजनाओंं की दी जानकारी

2 min read
May 04, 2022
अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का कर रहे समाधान, मुख्यमंत्री सजग : मंत्री

पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मनसा है कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का समाधान हो और सरकार की योजना का लाभ मिले। इसके लिए सरकार पूरी तरह से कार्य कर रही है। साथ ही समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। मंत्री शाले मोहम्मद ने बुधवार को पोकरण कस्बे में स्थित अपने निवास फतेह मंजिल, क्षेत्र के ओढ़ाणिया, नाचना आदि गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठकें ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत, ब्लॉक व जिला स्तर पर जनसुनवाई की जा रही है। साथ ही संपर्क पोर्टल पर मुख्यमंत्री स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे है। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से पुन: प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान शुरू किए गए है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निस्तारण होगा तथा उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इन शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार की ओर से शिक्षा, सड़क, पानी, बिजली आदि विभागों में किए गए कार्यों, नवाचारों आदि से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किए गए नवाचारों से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। साथ ही पोकरण विधानसभा क्षेत्र में दी गई सौगातों से अवगत करवाया। क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव पहुंचने पर सरपंच गजेन्द्र रतनू, चेतनराम मेघवाल, दीन मोहम्मद, टीकूराम, अखाराम, मानाराम, नखताराम, इशाक मेहर, खान मोहम्मद आदि ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। पोकरण स्थित निवास पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी तनुजा सोलंकी, पार्षद संतोष माली, सुरेन्द्रसिंह एकां सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समस्याओं को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित
मंत्री शाले मोहम्मद ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं भी सुनी। क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए और परिवेदनाओं से अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।

Published on:
04 May 2022 09:17 pm
Also Read
View All