जैसलमेर

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सतर्क रहें, जागरुकता के साथ गाइड लाइन पालन करें

-अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने की आम जन से अपील
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2021, 8:16 PM IST
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सतर्क रहें, जागरुकता के साथ गाइड लाइन पालन करें
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सतर्क रहें, जागरुकता के साथ गाइड लाइन पालन करें


जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने आम जन को कोरोना महामारी संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के प्रति अभी से गंभीर, जागरुक एवं सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि हर स्तर पर सजगता बरतें और संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जरूरी सभी उपायों तथा गाइड लाइन का पूरा-पूरा पालन करें तथा कराएं।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कहीं भी किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतें। सभी प्रकार से पूरी ऐहतियात बरतें और खासकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति विशेष गंभीर रहें। उन्होंने कहा कि सरकार महामारी नियंत्रण के लिए युद्धस्तर पर चौतरफा प्रयास कर रही है और इससे सकारात्मक माहौल बना है। शाले मोहम्मद ने कहा कि हर क्षेत्र में जरूरी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता के साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है और ऐसे में शासन.प्रशासन के प्रयासों में कहीं कोई कमी नहीं है। फिर भी हरेक नागरिक को इस दिशा में पूरी-पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, सभी प्रकार की सावधानियां रखें। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने कहा कि मां-बाप और घर वाले अभी से अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखना आरंभ कर देंगे तो बाद में कोई दिक्कत नहीं आएगी और हमारे बच्चे इस महामारी से बचे रहेंगे।

Published on: