लखनऊ

आखिर 231 भेड़-बकरियों को किसने बनाया अपना शिकार !

जैसलमेर जिले के नाचना नहरी क्षेत्र के पशुपालकों में छाया हडक़ंप
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2016, 9:54 PM IST
goats_ jaisalmer
goats_ jaisalmer

नाचना. क्षेत्र के खारिया गांव में अज्ञात बीमारी के चलते भेड़ बकरियों की मौैत हो रही है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खारिया गांव में इन दिनों भेड़ व बकरियों में अज्ञात रोग फैला हुआ है। इस रोग से लालसिंह के 8 0, भूरसिंह के 50, किशनसिंह के 56 , बाबूसिंह के 20, पूनमसिंह के 25 मवेशी काल का ग्रास हो चुके है। पशुपालकों ने बताया कि शुरुआत में पशुओं के शरीर में कंपकंपाहट होने लगती है तथा वह चारा पानी छोड़ देते है एवं पशुओं के मुंह में पानी आता रहता है।

कुछ दिन तक बीमार रहने के बाद पशु की मौत हो जाती है। लगातार हो रही भेड़ बकरियों की मौत से पशुपालकों को चिंता सताने लगाने लगी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पशुचिकित्सालय में भी इसका कोई उपचार नहीं है। जिससे उन्हें बाजार से दवाइयां खरीदकर लानी पड़ रही है।

नहीं चल रहा बीमारी का पता

गांव में पशुओं को ओरी व अन्य रोगों के टीके लगाए गए है तथा मेडिकल दुकानों से भी दवाइयां दिलाई गई है, लेकिन उसका कोई असर नहीं हो रहा है। पशुओं को क्या बीमारी है, उसका अभी पता नहीं चल पाया है।

-डॉ.राजकुमार गुप्ता, चिकित्साधिकारी पशु चिकित्सालय, नाचना

Published on: