जैसलमेर

jaisalmer: शिक्षिका के कहने पर छात्रों ने बच्चों को पीटा: अभिभावकों ने जताया रोष, पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत

पोकरण के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय संख्या तीन में बुधवार को विद्यार्थियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने पर हंगामा हो गया। अभिभावकों ने शिक्षिका पर अन्य विद्यार्थियों से तीन छात्रों की पिटाई करवाने का आरोप लगाते हुए विद्यालय के बाहर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत करवाया, वहीं घटना को लेकर अभिभावकों में रोष बना हुआ है।
3 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 9:13 PM IST
jaisalmer
पोकरण. विद्यालय के आगे लगी भीड़। पत्रिका

पोकरण (जैसलमेर). कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय संख्या तीन में बुधवार को दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति हो गई, जब अभिभावक व अन्य लोग विद्यालय के मुख्य द्वार पर हंगामा करने लगे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की शिक्षिका ने अन्य बच्चों को कहकर तीन छात्रों के साथ मारपीट करवाई। जिससे उन्हें चोटें लगी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। कस्बे के खटीकों का बास में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय संख्या तीन स्थित है। बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे कुछ अभिभावक व अन्य लोग विद्यालय के आगे एकत्रित हुए और रोष जताया। इस दौरान यहां भीड़ लग गई। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की शिक्षिका ने अन्य छात्राओं को बोलकर तीन छात्रों को पिटवाया।

अभिभावकों ने जताया रोष, पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत

जिससे उनकी पीठ पर गहरे निशान हो गए। मारपीट को लेकर अभिभावकों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल पालीवाल पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। कालिका यूनिट की जम्भेश्वरी भी यहां पहुंच गई। भील समाज विकास समिति के अध्यक्ष नथुराम, दलित अधिकार अभियान कमेटी के सचिव गणपतराम गर्ग सहित बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने घटना पर रोष जताया। शिक्षिका की ओर से माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।


राजस्थान ओपन स्कूल की परीक्षाएं 12 दिसंबर से, 7 जनवरी तक चलेंगी

जैसलमेर. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की अक्टूबर-नवंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। अब 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के सामने तैयारी के लिए निर्धारित समयसीमा और विषयवार परीक्षा कार्यक्रम स्पष्ट है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं 12 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 7 जनवरी 2027 तक चलेंगी। सचिव डॉ. अरुणा शर्मा ने 6 नवंबर को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।अधिकांश पेपर दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होंगे। हालांकि विषय के अनुसार कुछ प्रश्नपत्रों की अवधि ढाई घंटे, दो घंटे और डेढ़ घंटे भी निर्धारित की गई है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की अंकतालिका सह प्रमाण पत्र और स्थानांतरण प्रमाण पत्र संबंधित संदर्भ केंद्रों को पंजीकृत डाक से भेजे जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के आवश्यक विषयों की परीक्षाएं शेष रहेंगी, उन्हें नियमानुसार केवल अंकतालिका जारी की जाएगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम

लिखित परीक्षाओं के साथ निर्धारित विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित होंगी। गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, डेटा एंट्री ऑपरेशन, कृषि विज्ञान और चित्रकला सहित विभिन्न विषयों के प्रायोगिक परीक्षण होंगे। इनके लिए विद्यार्थियों को अलग-अलग छोटे समूहों में बुलाया जाएगा। ऐसे में प्रायोगिक परीक्षा की तारीख और आवंटित बैच की जानकारी संबंधित परीक्षा केंद्र के अधीक्षक से लेनी होगी।

परीक्षा केंद्र पर दस्तावेजों की तैयारी जरूरी

विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट अथवा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कार्यक्रम में निर्धारित तिथियों में बदलाव नहीं किए जाने की बात भी स्पष्ट की गई है।

विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी

-परीक्षा अवधि : 12 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027

-अधिकांश परीक्षाओं का समय : दोपहर 1 से शाम 4 बजे।

-प्रवेश पत्र : आधिकारिक वेबसाइट अथवा एसएसओ आइडी से डाउनलोड

-पहचान : मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य।

-प्रायोगिक परीक्षा : केंद्र अधीक्षक से बैच और तारीख की जानकारी लें सकेंगे।

Updated on:
18 Nov 2026, 9:13 PM IST
Published on: