जांजगीर चंपा

झुलसने लगा जैसाणा, हरकत में आए जिम्मेदार !

-चिकित्सालयों में लू-तापद्यात से बचाव के दिए निर्देश

2 min read
weather

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर में बढ़ी गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सावधानी बरतने के लिए चेताया है, वहीं जिले के अस्पतालों में तापघात से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। सीएमएचओ डॉ. एनआर नायक ने बताया कि बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए आमजन को लू-तापद्यात से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये है तापघात के लक्षण

विशेषज्ञों के अनुसार लवण व पानी की कमी होने पर व्यक्ति लू-तापघात का शिकार होता है। गर्म वातावरण में सिर का भारीपन व सिरदर्द, अधिक प्यास लगना, थकावट, जी मचलना, शरीर का तापमान बढना, मुंह लाल हो जाना व त्वचा का सूख जाना आदि लू-तापद्यात के प्रमुख लक्षण है।

यूं करें उपाय

लू-तापद्यात से बचाव के लिए आमजन को तेज गर्मी से बचने के लिए सुबह दस बजे से शात बजे तक छायादार स्थानों पर ही निवास करने, तेज धूप में निकलना आवश्यक हो तो ताजा भोजन व शीतल जल पीने दिनभर थोड़े-थोड़े अन्तराल से पीने, शीतल पेय पदार्थो छाछ, ताजे फलों के रस का सेवन करने, तेज धूप में बाहर निकलने पर छाते का उपयोग करने व कपड़े से सिर व बदन को ढक कर बाहर जाने की सीख दी।

लू लगने पर यह करें

-लू-तापद्यात से पीडि़त होने पर तत्काल मरीज को छायादार ठंडे स्थान पर लिटाएं।

-मरीज की त्वचा को गीले कपड़े से स्पंज करते रहें। -मरीज के कपड़ो को ढीले करें व पेय पदार्थो का सेवन कराएं।

-गर्मी से अधिक प्रभावित होने पर चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाएं।

दिए हैं निर्देश

जिले में बढ़े गर्मी के असर को देखते हुए सभी चिकित्सासंस्थानों पर कार्यरत प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लू-तापद्यात से ग्रसित रोगियों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।

- डॉ. एनआर नायक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जैसलमेर

Published on:
31 Mar 2017 01:55 pm
Also Read
View All