जैसलमेर में एक तरफ सूरज जोरदार ढंग से तपना शुरू हो गया है, दूसरी ओर रात का पारा उतार की ओर है। शुक्रवार को पहली बार दिन का पारा 38 डिग्री के स्तर को छू गया। तेज गर्मी से लोग पसीने में तरबतर हो गए।
जैसलमेर में एक तरफ सूरज जोरदार ढंग से तपना शुरू हो गया है, दूसरी ओर रात का पारा उतार की ओर है। शुक्रवार को पहली बार दिन का पारा 38 डिग्री के स्तर को छू गया। तेज गर्मी से लोग पसीने में तरबतर हो गए।
दोपहर में घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 18.7 डिग्री था। वहीं गत 4 तारीख को न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री तक पहुंच गया था। इस तरह से पिछले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आ गई। इसका असर गत रात में गुलाबी ठंडक की वापसी के तौर पर महसूस किया गया। शुक्रवार अलसुबह से धूप निकलने से पहले तक शीतल बयार के बहने से मौसम में हल्की सर्दी का अहसास हुआ। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर तक पहुंच सकता है।