जैसलमेर

धूप दिला रही राहत, शाम होते ही सर्दी

स्वर्णनगरी के मौसम में दिन और रात का अपना मिजाज बंध गया है।

less than 1 minute read
Dec 12, 2024
d

स्वर्णनगरी के मौसम में दिन और रात का अपना मिजाज बंध गया है। दिन में खिलने वाली धूप जहां लोगों को सर्दी से राहत दिला रही है वहीं सूर्यास्त के बाद से रात के समय सर्दी का शिद्दत से अहसास हो रहा है। तापमान में ज्यादा हेरफेर अभी तक नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया जो गत बुधवार को क्रमश: 24.3 और 7.4 रहा था। सुबह के समय गुरुवार को भी आसमान में हल्का कोहरा छाया हुआ था, जो 9 बजे के आसपास साफ हो गया। आसमान के साफ होने से दिन में अच्छी धूप खिली और बड़े-बुजुर्गों ने उसमें बैठ कर जाड़े से निजात पाई। आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा एक-दो बार 6 डिग्री या उससे भी कम के स्तर तक लुढक़ सकता है।

Published on:
12 Dec 2024 10:12 pm
Also Read
View All
राजस्थान की खड़ीन-बेरियों में छिपा है जल संकट का असली समाधान, पालीवाल ब्राह्मणों की तकनीक से लहलहाती हैं फसलें और बुझती है प्यास

जैसलमेर में 6-8 मार्च को चादर महोत्सव, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ, 7 मार्च को 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं का सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

Jaisalmer Holi 2026: सोनार दुर्ग में जब गूंजता है ‘बादशाही बरकरार’, आखिर एक ब्राह्मण को क्यों बनाया जाता है ‘बादशाह’?

चंग थे कभी होली की शान..नहीं रहे अब कद्रदान: कारीगरों के हाथ थमे, सीमित समूहों व मोहल्लों में ही सिमटा

होली मनाने घर आना था…दुबई में रुके आशीष: मिसाइल हमलों के बाद बंद है एयरस्पेस – परिवारजन निरंतर सम्पर्क में

अगली खबर